[ad_1]
Numerology Horoscope 19 July 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 19 जुलाई का दिन…
मूलांक 1- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: सावन के पहले मंगलवार पर इन 3 राशियों पर रहेगी हनुमान जी कृपा, क्या शामिल है आपकी भी राशि?
मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतें।
मूलांक 3- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा लेकिन नई चीजों को सीखने का अवसर मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 4- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: सावन के आने वाले तीन शनिवार कुंभ व मकर समेत इन 5 राशियों के लिए खास, बदल सकते हैं आपका भाग्य
मूलांक 5- आज कायक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। कार्यक्षेत्र और व्याापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कुछ बदलाव हो सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक 6- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
साप्ताहिक अंकराशि : इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए वरदान के समान रहेगा आने वाला सप्ताह, खूब करेंगे तरक्की
मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। विरोधियों से सावधान रहें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। अति आत्मविश्वास की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर कम सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक 8- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 9- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!