[ad_1]
Numerology Horoscope 25 September 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 25 सितंबर का दिन…
मूलांक 1- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। जोखिमभरे मामलों में किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 3- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कायक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
मूलांक 4- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मूलांक 5- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 6- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मन में भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
कन्या राशि में बना विशेष संयोग, मेष से लेकर मीन राशि वाले होंगे प्रभावित, पढ़ें राशिफल
मूलांक 7- आज आपका दिन अवसरों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 8- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधियों से सावधान रहें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
Pitra Dosh Upay : पितृ दोषों से मुक्ति के लिए सर्वपितृ अमावस्या पर कर लें ये खास उपाय, दुख- दर्द से मिलेगा छुटकारा
मूलांक 9- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। परिवार में अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!