[ad_1]
Numerology Horoscope 25 July 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 25 जुलाई का दिन…
मूलांक 1- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। जोखिमभरे कार्यो में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 3- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
साप्ताहिक अंकराशि : इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए वरदान के समान साबित होगा आने वाला सप्ताह
मूलांक 4- आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। घर-परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक 5- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। मन को संयमित रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।
मूलांक 6– आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई समस्याएं सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
मूलांक 7- आज आपका दिन बदलाव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन व्यय की अधिकता भी रह सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
साप्ताहिक राशिफल : आने वाले सप्ताह में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
मूलांक 8- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। सावधानी से कार्य करें। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक 9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। पहले से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!