Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 11 October 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 11 अक्टूबर का दिन…

दिवाली के बाद इन 5 राशियों के लोग हो जाएं सतर्क, 30 अक्टूबर से शुरू होगा भारी समय

मूलांक 1- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मन में नए विचार आएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। मन को शांत रखने का प्रयास करें। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

मूलांक 3- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 

अगले साल इन 3 राशि वालों को मिलेगी शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से मुक्ति, क्या आपकी राशि शामिल तो नहीं

मूलांक 4- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। 

मूलांक 5- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आय में वृद्धि के मार्ग बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 

मूलांक 6- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें। व्यय की अधिकता रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सकारात्मकता बनाए रखने का प्रयास करें।

 27 वर्ष बाद दीपावली के तीसरे दिन होगी गोवर्धन पूजा, खंडग्रास सूर्यग्रहण के कारण बनी ऐसी स्थिति

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मन में तरह तरह के विचार आएंगे। मानसिक भटकाव की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। 

मूलांक 8- आज आपका दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 

मूलांक 9- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *