Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 23 October 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 23 अक्टूबर का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में कुछ देरी हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। एकाग्रता बनाए रखें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 2- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। साथियों से अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

धनतेरस पर महिलाएं घर ले आएं बस ये चीज, हो जाएंगे मालामाल, जानें कब क्या खरीदना होगा शुभ

मूलांक 4- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 5- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के मार्ग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 6- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Dhanteras 2022 Upay : धनतेरस के दिन इन पांच स्थानों पर जलाएं दीपक, जीवन हो जाएगा जगमग

मूलांक 7- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्या सामने आ सकती है। अचानक कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है।

मूलांक 8- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। एकाग्रता बनाए रखें। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। साथियों का सहयोग मिलेगा। काम का दबाव अधिक हो सकता है। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 9-आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन आगमन के मार्ग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *