Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 22 July 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 22 जुलाई का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। दिनभर भागदौड़ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले सावधानी बरतें। असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्रों की शिक्षा में बाधा आ सकती है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंसावन मास के समापन से ठीक 2 दिन पहले इस बड़े ग्रह का गोचर, इन राशियों को लाभ ही लाभ

मूलांक 2- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

मूलांक 3- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मन में भविष्य को लेकर चिंता हावी हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओें पर कार्य आरंभ न करे। बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: 17 अगस्त तक इन राशि वालों को सूर्य-शनि की स्थिति करेगी परेशान, सावन में इन उपायों से कम होंगे कष्ट

मूलांक 5- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 6- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। संयम से कार्य करें। किसी भी प्रकार की बहस की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

 सावन का दूसरा मंगलवार बेहद खास, भगवान शिव के साथ होगी हनुमान जी की कृपा

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती है। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। आर्थिक संकट की स्थिति बन सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी।

मूलांक 8- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 9- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *