Hindustan Hindi News

[ad_1]

ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशिु में, 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि में और 22 जनवरी को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य, शुक्र और शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं सूर्य, शुक्र और सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मन में शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है।

सिंह राशि-  संयत रहें। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कारेाबार में बेकार की भागदौड़ रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

माघ माह कल से प्रारंभ, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, होगा लाभ ही लाभ

कन्या राशि-  मन परेशान हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि- मानसिक शांति रहेगी। संयत रहें। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि- क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। मन परेशान रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।

धनु राशि- मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी संयत रहें। बेकार के वाद- विवाद से बचें। परिवार से शांति बनाए रखने का प्रयास करें।

मकर राशि- मन में असंतोष रहेगा। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाने का योग है।

कुंभ राशि-  वाणी में मधुरता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि-  मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *