Hindustan Hindi News

[ad_1]

बहुत से लोगों के हाथ में मंदिर का निशान मिलता है। यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन सच यही है। यह चिह्न बहुत ही कम लोगों के हाथों में मिलता है। इस स्थिति में पहले वर्ग बनता है और उसके ऊपर त्रिकोण जो मंदिर जैसी रचना बनाता है। यदि इस पर झंडे जैसी रचना भी हो तो यह और भी शुभ है। ऐसे लोगों पर दैवीय कृपा होती है। इन लोगों की धर्म के प्रति रुचि होती है। यदि मंदिर का चिह्न गुरु पर्वत पर बनता है तो ऐसे व्यक्ति मठाधीश हो सकते हैं। यदि शनि पर्वत पर मंदिर का चिह्न बनता है तो ऐसे लोग तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्या में नामी होते हैं। 

इस दिन मनेगा रक्षाबंधन, आप याद रखिए यह मुहूर्त

सूर्य रेखा पर मंदिर का चिह्न बनता है तो ऐसे लोगों की कीर्ति दुनियाभर में फैलती है। केतु पर्वत पर मंदिर बनने से ऐसे लोगों का आध्यामिक ज्ञान बहुत ज्यादा होता है और ये इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाते हैं। ऐसे लोग धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ये लोग धर्म और जगत के कल्याण के लिए आगे रहते हैं। ये लोग धर्म से धन की ओर बढ़ते हैं। ऐसे लोग अपनी वाणी से लोगों को प्रभाव छोड़ने वाले होते हैं। जिन लोगों के हाथ में मंदिर का निशान होता है उनके खिलाफ कोई जादू-टोने का कोई असर नहीं होता। इन लोगों को समाज में अत्यधिक मान-प्रतिष्ठा मिलती है और धन भी मिलता है। 

 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

Facebook Notice for EU! You need to login to view and post FB Comments!
If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *