Hindustan Hindi News

[ad_1]

Shani Upay for Shani Sade Sati and Shani Dhaiya: हिंदू धर्म में कार्तिक मास को अत्यंत शुभ माना गया है। इस महीने में धनतेरस, दिवाली व छठ पूजा समेत कई प्रमुख त्योहार आते हैं। कार्तिक मास का दूसरा शनिवार 22 अक्टूबर 2022 को है। कार्तिक महीने के दूसरे शनिवार को बनने वाले खास संयोग पांच राशि वालों के लिए लाभकारी माने जा रहे हैं।  इस दिन ब्रह्म व इंद्र योग के साथ त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। 

शनि प्रदोष के दिन बन रहे ये खास संयोग बढ़ा रहे व्रत का महत्व, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त

शनि प्रदोष व्रत का संयोग-

कार्तिक मास के दूसरे शनिवार को प्रदोष व्रत का अद्भुत संयोग बन रहा है। मान्यता है कि शनि प्रदोष व्रत करने से भोलेनाथ के साथ शनिदेव की कृपा होती है। शनि प्रदोष व्रत से शनि के अशुभ प्रभाव भी कम होने की मान्यता है।

इन राशियों के लिए कार्तिक मास का दूसरा शनिवार लाभकारी-

वर्तमान में मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। जबकि धनु, मकर व कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। शनि ढैय्या व साढ़ेसाती से पीड़ित राशियों के लिए शनि कष्टकारी साबित होते हैं। शनि की दशा से पीड़ित राशि वालों को आर्थिक, शारीरिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है।

 दिवाली सफाई में ये चीजें मिलना होता है अतिशुभ, समझ जाएं मां लक्ष्मी की होने वाली है कृपा

शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय-

कार्तिक मास के दूसरे शनिवार को शनि मंदिर में शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। इस दिन भगवान शंकर की विधिवत पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिदेव को भगवान शिव का परम शिष्य माना गया है। इस दिन शनि चालीसा का पाठ करने के साथ ही तिल का दान करना भी लाभकारी माना गया है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *