Hindustan Hindi News

[ad_1]

हाथों में रेखाओं से बनने वाले निशान जीवन पर व्यापक असर डालते हैं। अलग-अलग रेखाओं से चिह्न भी अलग-अलग तरह के बनते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिस व्यक्ति के दोनों हाथों की दस उंगलियों में भगवान विष्णु के प्रतीक चक्र का चिन्ह हो ऐसा व्यक्ति चक्रवर्ती होता है। ऐसा व्यक्ति देश-दुनिया में चारों ओर नाम कमाता है। ऐसे व्यक्ति राजयोग की प्राप्ति करते हैं। ऐसे निशान वाले व्यक्ति सरकारी पद और धन-संपत्ति को पाते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में मछली का चिन्ह होना शुभ माना जाता है। यदि ये मछली का निशान जीवन रेखा या भाग्य रेखा पर हो तो वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है और यह निशान दीर्घायु का भी प्रतीक माना जाता है

करके देखिए ये उपाय, प्रसन्न हो जाएंगे बृहस्पति देव

यदि गुरु पर्वत के निकट हृदय रेखा के सिरे पर त्रिशूल का निशान बन जाए तो ऐसा व्यक्ति समाज में गौरव पाता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही प्रतिभावान होता है। इसी तरह से सूर्य रेखा पर बिना त्रिशूल का निशान हो तो व्यक्ति सरकार क्षेत्र में लाभ और उच्च पद को पाता है। यदि व्यक्ति की हथेली में त्रिशूल का चिह्न बना हो तो उन रेखाओं का फल कई गुणा बढ़ जाता है। यदि ये चिन्ह भाग्य रेखा पर हों तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है और उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है। हालांकि त्रिशूल के चिन्ह के साथ विभिन्न रेखाएं निकलने पर उलटे परिणाम की प्राप्ति होती है।  

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

[ad_2]

Source link

Facebook Notice for EU! You need to login to view and post FB Comments!
If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *