जीवन में धन का अपना महत्व है। बिना धन जीवन को संचालित करना संभव नहीं है। न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए धन चाहिए ही। जीवन में ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो इन जरुरतों को पूरा करने के लिए धन की व्यवस्था नहीं कर पाते जबकि कुछ के पास असीम धन होता है। हस्तरेखा विज्ञान में व्यक्ति को मिलने वाले धन और इसके तरीके के बहुत से संकेत मिलते हैं। जानिए कुछ ऐसे ही योग के बारे में।
-यदि किसी व्यक्ति के हाथ में राहु पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो उसे अचानक धन मिलता है। हालांकि अचानक मिला यह धन सट्टा, रिश्वत और चोरी का होता है। ज्योतिष में इसे अच्छा धन नहीं माना गया है।
पान के पत्ते से जुड़े ये उपाय, बदल देंगे आपकी किस्मत, खोलेंगे रिश्तों में पड़ी गांठ
-जिन लोगों के हाथ में भाग्य रेखा किसी भी पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंचे तो उन्हें जीवन में असीम धन की प्राप्ति होती है। जीवन में धन के लिए भाग्य रेखा का शनि पर्वत पर पहुंचना बहुत जरूरी है। भले ही यह रेखा छोटी हो अथवा टूटी हुई, लेकिन होनी अवश्य चाहिए। इससे जीवन में धन आगमन बना रहता है।
-यदि शुक्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो व्यक्ति को अपनी ससुराल से धन मिलता है। यह रेखा व्यक्ति को ससुराल की संपत्ति से असीम लाभ दिलाती है।
-यदि केतु स्थान पर कोई मछली का निशान बना हुआ हो और इस मछली के मुख से भाग्य रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचे तो व्यक्ति को जीवन मंश कई बार धन मिलता है। ऐसे लोग धर्म क्षेत्र से जुड़े होते हैं। ये लोग अपने मुख से जो भी बोलते हैं वह पूरा होता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!