Hindustan Hindi News

[ad_1]

हाथों की रेखाओं पर बनने वाले कुछ चिह्ल ऐसे भी होते हैं जो स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छे नहीं होते। ये चिह्न बीमारी और अल्पायु का संकेत देते हैं। इसके लिए हाथ में सबसे खास रेखा होती है जीवन रेखा। जीवन रेखा व्यक्ति के जीवन का स्पष्ट संकेत देती है। अंगूठे के निचले क्षेत्र में जीवन रेखा का घेराव होता है। यहां शुक्र का भी स्थान होता है। हाथ में जीवन रेखा तर्जनी और अंगूठे के बीच से शुरू होकर मणिबंध तक पहुंचती है। हस्तरेखा विशेषज्ञों की मानें तो जीवन रेखा से व्यक्ति के जीवन के बहुत सारे रहस्यों का पता लगाया जा सकता है। यह रेखा व्यक्ति के जीवन में घटित और भविष्य में संभावित घटनाओं का संकेत देती है।

Maha Ashtami 2022: अगर आप अष्टमी को करने वाले हैं कन्या पूजन, तो यहां जान लें सभी शुभ मुहूर्त

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हाथ में जीवन रेखा लंबी, पतली, साफ और बिना किसी रुकावट के हो तो यह शुभ मानी गई है। यदि हाथ में जीवन रेखा पर एक या अनेक छोटी-छोटी रेखाएं क्रॉस कर रही हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं है। ऐसे लोगों के जीवन में बाधाएं और बीमारियां पर परेशान करती रहती हैं। यदि जीवन रेखा पर कहीं कोई स्टार का निशान बना हुआ है तो ऐसे जातकों को हड्डी से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इसी तरह से जीवन रेखा पर सफेद बिंदु का होना आंखों से जुड़े रोगों का संकेत है। जीवन रेखा पर काला धब्बा अशुभ माना गया है। ऐसा होने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। तिल और क्रॉस का निशान भी दुर्घटना का संकेत देते हैं। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *