[ad_1]
हस्तरेखा विज्ञान में चिह्नों को बहुत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि व्यक्ति की हथेली में हल या तलवार का निशान हो तो यह भाग्यशाली संकेत है। ऐसे लोग धनवान होते हैं। यदि हथेली में मंगल पर्वत अच्छी स्थिति में हो, मस्तिष्क रेखा दो भाग में बंट रही हो, कनिष्ठा उंगली भी लंबी हो तो ऐसा व्यक्ति जन्म से ही राजयोग लेकर पैदा होता है। जीवन में ऐसा व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में उच्चस्थ स्थान को हासिल करता है और धनवान होता है।
आप भी हैं पराक्रमी तो आपका यह ग्रह बहुत अच्छा है…
यदि व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा और बुध रेखा सीधी एवं स्पष्ट है, साथ ही हाथ में गुरु और सूर्य पर्वत अच्छी स्थिति में है तो इस तरह के हाथों में राजयोग बनता है। व्यक्ति जीवन में सरकारी क्षेत्र में उच्च पद को पाता है। यदि व्यक्ति के हाथों में मछली का निशान है तो ऐसा व्यक्ति कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करता। हाथ में मछली का निशान बेहद शुभ माना गया है। यदि हथेली में सूर्य पर्वत से एक रेखा आगे बढ़कर मस्तिष्क रेखा से होकर गुजर रही हो और मस्तिष्क रेखा के सिरे झुककर गुरु पर्वत पर पहुंच रहे हों तो ऐसा व्यक्ति राजा के समान जीवन जीता है। जीवन में ऐसा व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में सफलता पाता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!