[ad_1]
हाथ में कई बार मुख्य रेखाओं के साथ अन्य रेखाएं भी होती हैं। यदि इन मुख्य रेखाओं से अन्य रेखाएं ऊपर की ओर निकले अथवा नीचे की ओर, इनके परिणाम भी अलग-अलग होते हैं। यदि जीवन रेखा से छोटी-छोटी सहायक रेखाएं निकलकर ऊपर की ओर जाएं तो संबंधित आयु में व्यक्ति को धनलाभ का संकेत हैं। यदि सहायक रेखाएं टुकडे-टुकड़े में आगे की ओर बढ़े तो यह व्यवसाय में उतार-चढाव का संकेत देती है।
हाथ में है यह निशान तो मंदिर बनवाएंगे आप
यदि जीवन रेखा से नीचे की ओर कोई सहायक रेखा चले तो स्वास्थ्य और धन हानि का संकेत देती है। मस्तिष्क रेखा से नीचे की ओर रेखा का जाना एकाएक नुकसान का इशारा करता है। यदि हृदय रेखा पर बाहर की ओर छोटी-छोटी रेखाएं दें तो व्यक्ति बाहर से खुश दिखता है, लेकिन अंदर से दुखी रहता है। लेकिन ये रेखाएं हृदय रेखाओं के दोनों ओर हों तो व्यक्ति अंदर और बाहर दोनों से दुखी रहता है। यदि जीवन रेखा से कोई रेखा निकलकर बुध पर्वत तक पहुंचे और इसके साथ ही एक रेखा साथ-साथ मंगल पर्वत तक भी पहुंच जाए तो ऐसे लोग एकसाथ दो-दो कारोबार का संकेत देती हैं। यदि सूर्य रेखा से निकलकर ऊपर की ओर कोई अन्य रेखा चले तो ऐसे लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!