[ad_1]
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन हुनमान जी को समर्पित होता हैै। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की उपासना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जी व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए मंगलवार के दिन क्या करें-
हनुमान चालीसा का पाठ
- हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान चालीसा के पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन एक से अधिक हनुमान चालीसा करने का प्रयास करें।
सुंदरकांड पाठ
- हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी है उन्हें नित्य सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या वाले मंगलवार को कर लें ये खास उपाय, दूर होगा शनि का अशुभ प्रभाव
राम नाम का सुमिरन
- हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति नित्य राम नाम का सुमिरन करता है उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का सुमिरन कर सकते हैं। राम नाम का सुमिरन करने में भी कोई विशेष नियम नहीं होता है। आप कभी भी कहीं भी राम नाम का सुमिरन कर सकते हैं।
भोग लगाएं
- हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जन्मोत्स के दिन अपनी श्रद्धा अनुसार भोग जरूर लगाएं। भगवान के भोग में सात्विकता का विशेष ध्यान रखें। भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!