[ad_1]
Shani Margi 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। शनिदेव 23 अक्टूबर को मार्गी हो चुके हैं और अपनी राशि मकर में सीधी चाल चल रहे हैं। शनि की सीधी चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल शुभ साबित होगी। इस अवधि में इन राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की, धन लाभ व भाग्य का साथ मिल सकता है। जानें मार्गी शनि किन राशि वालों को देंगे लाभ-
1. वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए मार्गी शनि शुभ फलदायी साबित होंगे। इन राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलने के कारण आपके काम बनते जाएंगे। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
नवंबर राशिफल: नवंबर महीने में इन राशि वालों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, पढ़ें अपनी राशि का भविष्यफल
2. तुला– शनि की मार्गी चाल तुला राशि वालों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकती है। इस दौरान आपको जिस तरक्की का इंतजार था, वह मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
3. मकर- मकर राशि वालों के लिए मार्गी शनि लकी साबित हो सकते हैं। शनि की सीधी चाल का असर मकर राशि वालों पर सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है। नौकरी में तरक्की व व्यापारियों को मुनाफा मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
वक्री मंगल से इन 4 राशि वालों की पलटेगी किस्मत, धन लाभ के साथ नौकरी में तरक्की के प्रबल योग
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!