Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Aries 2023 Horoscope, Mesh Rashifal 2023: मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए नया साल 2023 शुभ साबित होगा। देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल को मेष राशि में गोचर आपके लग्न भाव में होंगे। राहु मीन राशि और केतु कन्या राशि में गोचर करेंगे। साल की शुरुआत में मेष राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। फैशन या ग्लैमर फील्ड में काम करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति साल 2023 में मेष राशि वालों के लिए कैसी रहेगा। यहां पढ़ें मेष राशि का राशिफल 2023-

वृश्चिक राशि का राशिफल 2023

आर्थिक स्थिति- 

शनि गोचर से मेष राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। हालांकि  साल 2023 में आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। अपनी वाणी पर काबू रखें। गुस्से पर कंट्रोल करने की जरूरत है। 

नौकरी व व्यापार- 

व्यापार को गति मिलेगी। इस अवधि में आपको मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

लव लाइफ-

मेष राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नए साल 2023 में आपको अपने रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश करनी चाहिए। इस साल में आपको शांति मिलेगी। साल के अंत में आपके व्यवहार के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है।

 नए साल में राहु इन 5 राशि वालों को पहुंचाएंगे कष्ट, आर्थिक मोर्चे पर आएंगी कई दिक्कतें

सेहत-

स्वास्थ्य के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए साल 2023 मुश्किल भरा हो सकता है। इस साल आपको सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। खाने-पीने पर ध्यान रखना जरूरी है।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *