Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

शुक्र पर्वत व्यक्ति के जीवन को बहुत हद तक प्रभावित करता है। पारिवारिक जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन शुक्र पर्वत और इससे जुड़ी रेखाओं से प्रभावित होते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत तो पूरी तरह से विकसित है, लेकिन मस्तिष्क रेखा अंसतुलित है तो ऐसा व्यक्ति प्रेम संबंधी मामलों में बदनामी का पात्र बनता है। ऐसे लोगों के प्रेम में वासना का भाव अधिक होता है। यदि व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत अच्छी तरह से विकसित है और मस्तिष्क रेखा संतुलित है तो यह व्यक्ति को तेजस्वी बनाता है। इन लोगों के चेहरों का आकर्षण से लोग प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते। इस योग के होने  से व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग भी रहता है। शुक्र का अच्छी स्थिति में होना व्यक्ति को कला और सुंदर चीजों के प्रति आकर्षित करता है।  

जानें नए साल 2023 में शनि कब होंगे वक्री, किन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली खुरदरी हो और शुक्र पर्वत भी अत्यधिक विकसित हो तो ऐसे लोग केवल भौतिक सुखों के गुलाम होते हैं। इन्हें भौतिक सुखों के अलावा बाकी किसी से कोई मतलब नहीं रहता। हालांकि हथेली के चिकनी और मुलायम होने और शुक्र पर्वत विकसित होने से व्यक्ति अच्छा कवि बनता है। व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत की अनुपस्थिति जीवन में दुख और परेशानियों का संकेत हैं। विशेष रूप से वैवाहिक जीवन। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन सफल नहीं होता। शुक्र पर्वत का झुकाव यदि मंगल पर्वत की ओर हो जाए तो व्यक्ति प्रेम संबंधों में निर्मम होता है। यदि शुक्र पर्वत विकसित होने के साथ अंगूठे का सिरा कोणदार हो तो व्यक्ति में कलात्मक रूचि होती हैं, लेकिन यदि इसी स्थिति में अंगूठे का सिरा वर्गाकार हो जाए तो व्यक्ति समझदार और तर्कशील हो जाता है। फैला हुआ अंगूठे का सिरा व्यक्ति को दयालु बनाता है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *