[ad_1]
जीवन में धन की भूमिका महत्वपूर्ण है। धन बिना जीवन नहीं चल सकता। हस्तरेखा विज्ञान में रेखाओं से जीवन में धन की स्थिति का आकलन किया जाता है। रेखाओं से पता लगाया जा सकता है कि जीवन में धन का आगमन होगा या नहीं और होगा तो कितना। इसी के साथ रेखाओं से व्यक्ति के जीवन में यात्राओं का भी पता किया जा सकता है। जानिए धन और यात्राओं केा लेकर क्या कहती हैं आपकी हाथों की रेखाएं।
-कोई रेखा यदि चंद्र रेखा से निकलकर बुध पर्वत तक जाए अथवा बुध पर्वत पर पहुंचे तो ऐसे व्यक्ति यात्रा में अचानक धन मिलता है।
-चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा हथेली को पार करते हुए गुरु पर्वत तक पहुंचे तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में लंबी विदेश यात्राओं का लाभ मिलता है।
-यदि चंद्र पर्वत से निकली यात्रा रेखा स्पष्ट रूप से हृदय रेखा में जाकर मिले तो इस स्थिति में यात्रा के दौरान प्रेम होने और फिर प्रेम विवाह होने की संभावना बनती है।
-यात्रा रेखा पर क्रॉस और इसके पास चतुष्कोण का होना ठीक नहीं है। ऐसा होने पर यात्रा का कार्यक्रम टालना पड़ता है।
सब पर भारी है हाथ में यह एक रेखा, जानें क्या
-चंद्र पर्वत से निकली यात्रा रेखा का मस्तिष्क रेखा में मिला यात्रा में व्यवसायिक समझौते अथवा अनुबंध का संकेत देता है।
-चंद्र रेखा हथेली के बीच से ही अथवा मुड़कर वापस चंद्र पर्वत पर पहुंचे तो व्यक्ति विदेश में व्यापार या नौकरी करने के बाद किसी मजबूरी के चलते अपने देश वापस लौट आता है।
-चंद्र और शुक्र पर्वत उभरा हुआ हो और जीवन रेखा शुक्र क्षेत्र को घेरती हुई इसके मूल तक जाए, चंद्र पर्वत पर स्पष्ट यात्रा रेखा भी हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में अनेक यात्राएं करता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!