Hindustan Hindi News

[ad_1]

Monthly Numerology September 2022 : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए सितंबर का महीना…

मूलांक 1- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। माह के आरंभ में आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी लेकिन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। माह के आरंभ में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। माह के मध्य में भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। माह के मध्य में बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। माह के अंत में परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं। माह के अंत में धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मूलांक 2- यह माह आपके लिए उपलब्धियों भरा हो सकता है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। माह के आरंभ में अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। माह के अंत में वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

September Rashifal 2022: सितंबर इन 5 राशियों के लोग रहें बेहद सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

मूलांक 3- इस माह आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य का दबाव अधिक रह सकता है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संयमित रहकर कार्य करें। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। माह के अंत में अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मूलांक 4- यह माह आपके लिए मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। माह के आरंभ में आय के नए स्त्रोत विकसित होंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। अहंकार की भावना से दूर रहें। माह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आएगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। माह के अंत में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 5- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। अधिकारियों का सानिध्य और साथियों का सहयोग मिलेगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। इस माह दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के मध्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकेगी। माह के मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी। माह के अंत में यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

Vastu tips: अपराजिता की बेल को कहते हैं धन बेल, विष्णुप्रिया पौधा लगाने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

मूलांक 6- इस माह आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। माह के आरंभ में धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। माह के आरंभ में आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। माह के मध्य में मातृ पक्ष से लगाव बढ़ सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। माह के अंत में जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। माह के अंत में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

मूलांक 7- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ेंगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। माह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। माह के अंत में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। माह के अंत में पुराने रोग उभर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Feng shui Tips: फेंगशुई के इन आसान उपायों से धन वर्षा होने की है मान्यता, आप भी आजमाएं

मूलांक 8-  यह माह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। माह के आरंभ में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। माह के मध्य में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। माह के अंत में स्थितियों में बदलाव आएगा। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के अंत में परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 9- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे लेकिन व्यय की अधिकता रहेगी। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। माह के आरंभ में मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रयास जारी रखें। माह के मध्य में वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। माह के अंत में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *