[ad_1]
हाथ में भाग्य रेखा और सूर्य रेखा को बहुत अच्छा माना जाता है। व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा अच्छी हो तो व्यक्ति उन्नति करता है। अच्छी सूर्य रेखा होने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि की कोई कमी नहीं होती। जिन व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा अच्छी हो तो वह हर क्षेत्र में सफलता पाता है। लेकिन इसके लिए पहली शर्त है कि हाथ में सूर्य रेखा कहां से निकल रही है। सूर्य रेखा का उद्गम जीवन में प्रगति और समृद्धि को तय करती है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि सूर्य रेखा मणिबंध या उसके पास से शुरू हो और भाग्य रेखा के निकट होते हुए उसके समानान्तर अपने स्थान की ओर जा रही हो तो वह सबसे अच्छी मानी जाती है। ऐसी रेखा वाले व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। सफलता ऐसे लोगों के कदम चूमती है।
Vastu Tips: भूलकर भी न दें इस दिन तुलसी में जल, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
यदि सूर्य रेखा चंद्र क्षेत्र से आरंभ हो रही हो तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य अन्य लोगों की मदद से समझ से चमकता है। ऐसे लोगों की मदद उनके दोस्त या संबंधी करते हैं। चंद्रक्षेत्र से शुरू होकर अनामिका तक पहुंचने वाली सूर्य रेखा वाले व्यक्ति का जीवन अनेक घटनाओं की ओर इशारा करता है। इस तरह के लोगों का जीवन संदेह से भरा होता है। उनके जीवन में बहुत से परिवर्तन होते हैं। ऐसे लोग निरंतर परिवर्तन से जूझते रहते हैं। हालांकि सूर्य रेखा चंद्र स्थान से निकलकर भाग्य रेखा के समानान्तर हो जाए तो ऐसे व्यक्ति का भविष्य सुखमय हो जाता है। वह व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति पाते हुए समृद्धि हासिल करता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
संबंधित खबरें
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!