Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

पति-पत्नी के बीच नोकझोंक कोई असामान्य बात नहीं है। जहां नोकझोंक और विवाद ना हो, ऐसा परिवार शायद ही मिले। लेकिन क्या आपको पता है कि हाथों की रेखाएं भी पति-पत्नी के बीच के संबंधों का संकेत देती हैं। ये रेखाएं बताती हैं कि पति-पत्नी में किस तरह के संबंध रहेंगे और विवाद रहेगा तो कितना। वैवाहिक जीवन चलेगा भी अथवा टूट सकता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि विवाह रेखा के अंत में सांप के जीभ जैसी दो शाखाएं हों तो पति-पत्नी में हमेशा मतभेद बने रहेंगे। इस स्थिति में दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होंगे। यह स्थिति केवल एक हाथ की विवाह रेखा पर होने से बनती है, लेकिन दोनों ही हाथों में विवाह रेखाएं ऐसी हों तो फिर व्यक्ति की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाती और टूट जाती है। 

क्या आपके हाथ में है यह योग, बरसता रहेगा पैसा

यदि किसी महिला के हाथ में विवाह रेखा के शुरुआत में द्वीप का चिह्न बने तो उसे विवाह में धोखा मिलने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। यह स्थिति जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य का भी संकेत देती है। यदि हाथ में विवाह रेखा सीधे आगे बढ़ने के बजाय बहुत अधिक नीचे की ओर झुकी हो और वह हृदय रेखा को काटते हुए नीचे की ओर बढ़े तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता। ऐसी रेखा वाले जातक का जीवनसाथी उसकी मौजूदगी में मृत्यु को प्राप्त करता है। यदि हाथ में विवाह रेखा सीधी और लंबी होकर सूर्य पर्वत तक पहुंच जाए तो इसका मतलब है कि जातक को जीवनसाथी बहुत संपन्न एवं समृद्ध मिलेगा। बुध पर्वत पर कोई रेखा यदि विवाह रेखा को काटती है तो यह वैवाहिक जीवन में परेशानियों का संकेत देती है। हालांकि विवाह रेखा का बीच में से टूटना विवाह टूटने का संकेत माना जाता है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *