[ad_1]
Gemstone For Taurus: रत्न ज्योतिष में हर व्यक्ति को उसकी राशिनुसार रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन होता रहता है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। रत्न को धारण से अशुभ फलों को कम किया जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं वृषभ राशि वालों के लिए कौन-सा रत्न धारण करना शुभ माना गया है। आप भी जान लें-
इसे भी पढ़ें: मेहनती और दिल के साफ होते हैं सितंबर माह में जन्मे लोग, जानें खूबियां व कमियां
वृषभ राशि वालों के लिए रत्न-
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव हैं। शुक्रदेव को धन-धान्य, सुख-समृद्धि, प्यार और ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। ओपल वृषभ राशि वालों के लिए अति शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ओपल रत्न धारण करने से खुशियां, सुख, धन व वैभव की प्राप्ति होती है। इसी कारण वृषभ राशि वालों को ओपल रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: 17 सितंबर के बाद इन राशि वालों को होगा धन लाभ, इन जातकों के जीवन में आएंगी मुश्किलें
जानें ओपल रत्न के बारे में-
ओपल रत्न एक प्रकार की धातु से बना जेल है। जो बहुत कम तापमान पर किसी भी प्रकार की चट्टानों की दरारों में जमा हो जाता है। यह रत्न चूना पत्थर, बलुआ पत्थर, आग्नेय चट्टान और बेसाल्ट चट्टानों के बीच पाया जाता है।
वृषभ राशि वालों के लिए ये रत्न भी शुभ-
ओपल रत्न के अलावा पन्ना यानी एमरल्ड रत्न भी शुभ माना गया है। वृषभ राशि वालों के लिए पन्ना रत्न बेहद भाग्यशाली माना गया है। वृषभ राशि वालों के लिए पन्ना रत्न धारण करने से एकाग्रता बढ़ती है। इसके अलावा यह रत्न नकारात्मक प्रभाव से भी बचाता है।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!