Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 10 October 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 10 अक्टूबर का दिन…

मूलांक 1- आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 3- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। एकाग्रता बनाए रखें। बनते हुए कार्यों में देरी हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Horoscope : 10 अक्टूबर से ये 4 राशि वाले मनाएंगे जश्न, आने वाले 7 दिनों तक मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

मूलांक 4- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। साथियों से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। धन हानि हो सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें।

मूलांक 5- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 6- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाए रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

साप्ताहिक अंकराशि : इन बर्थडेट वालों को 10 से 16 अक्टूबर तक रोजाना मिलेंगे शुभ समाचार, धन- लाभ के प्रबल यो

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। पारिवारिक समस्या सामने आ सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। एकाग्रता बनाए रखें। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में नई समस्याएं सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। काम का दबाव अधिक हो सकता है। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। मानसिक तनाव और शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकते हैं।

मूलांक 9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन आगमन के मार्ग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *