Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 11 September 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 11 सितंबर का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। उत्साह के साथ कार्य करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2- आज आप शांति का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। पुराने समय से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगाा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। व्यर्थ की बातों में समय न गवाएं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 4- आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। व्यापारिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

16 अक्टूबर तक इन 7 राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, मिलेगा शुभ समाचार

मूलांक 5- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 6- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। सकारात्मक बदलाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 8- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन में नए नए विचार आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

10 सितंबर को बुध मचाएंगे हलचल, वक्री चाल से मेष से लेकर मीन राशि वाले होंगे प्रभावित

मूलांक 9- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विरोधियों से सावधान रहें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अहंकार की भावना से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *