Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Prediction 10 December : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें साल 2022 किन बर्थडेट वालों के लिए शुभ रहने वाला है…

मूलांक 2-  

  • बौद्धिक कार्यों में सफलता दिलाएगा।
  • निश्चित रूप से लेखन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता के नए पायदान पर ले जाएगी।
  • प्यार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
  • कोई पुरस्कार या अवॉर्ड मिलने की संभावना बनेगी।
  • जो छात्र क्रिएटिव क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें भी सफलता मिलेगी।
  • मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • कला और बैंकिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।
  • ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
  • पुत्री के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही चिंता समाप्त होगी।

कल से बदलने वाला है इन 5 राशियों का भाग्य, बुध देव की बरसेगी कृपा, देखें क्या आपकी राशि भी है शामिल

मूलांक 4-

  • मान-सम्मान, धन और सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।
  • प्रेम संबंधों या वैवाहिक जीवन में चला आ रहा मतभेद समाप्त होगा।
  • सरकार व राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष शुभ है।
  • कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके फैसलों की प्रशंसा करेंगे।
  • पुत्र के करियर में बेहतर परिवर्तन का समाचार प्राप्त होगा।
  • परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा।

चाणक्य नीति : ऐसे लोगों से भूलकर भी न करें मित्रता, ये लोग होते हैं दोस्त के नाम पर दुश्मन

मूलांक 6- 

 

  • यह साल समृद्धि प्रदान करने वाला होगा।
  • नए वाहन का योग बनेगा।
  • सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।
  • कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत होगी और प्रोन्नति का योग बनेगा।
  • प्रेम संबंध में पूर्णत: सफल होंगे।
  • वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
  • परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा।
  • घर में कोई शुभ आयोजन होगा।
  • करियर में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त होगी।
  • संतान के विवाह से संबंधित प्रयास सफल होंगे। 

Horoscope 2022 : ये हैं साल 2022 की लकी राशियां, नए साल में मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, देखें क्या आप के लिए शुभ रहेगा नववर्ष

मूलांक 7-

  • यह साल कई चौंकाने वाले परिणाम लाएगा, जिसमें अचानक मनचाहा स्थान परिवर्तन, प्रेम प्रसंग में सफलता, जमीन-जायदाद के मामले में सफलता आदि शामिल हैं।
  • कोई मित्र या परिवार का सदस्य, जिससे संवाद रुक सा गया है, उससे अचानक संबंध बेहतर हो जाएगा।
  • कार्यस्थल पर और निजी जीवन में थोड़ी भ्रम की स्थिति भी हो सकती है।
  • नए रिश्ते की शुरुआत होगी।
  • अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
  • वाहन खरीदेंगे।
  • यह वर्ष एक नई दिशा और संभावना लाएगा। 
  • कई लाभ अचानक होंगे और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *