Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 16 September 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 16 सितंबर का दिन…

घर के मेनगेट के लिए आजमाएं ये आसान फेंगशुई उपाय, होगा भाग्योदय

मूलांक 1- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर कम मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। 

मूलांक 2- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में  लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। 

मूलांक 3- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। 

24 सितंबर से इन 3 राशि वालों के चमकेंगे किस्मत के सितारे, शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा

मूलांक 4- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पुराने समय से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव हावी हो सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। 

मूलांक 5- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में असमंजस की स्थिति बन सकती है। मन में निराशा का भाव रह सकता है। आर्थिक स्थितियां आपके अनुकूल कम ही रहेंगी। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

मूलांक 6- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों से अनबन हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। 

 23 अक्टूबर से शनिदेव चलेंगे सीधी चाल, इन 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

मूलांक 7- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। पहले से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

मूलांक 8- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। आर्थिक समस्याएं हावी हो सकती हैं। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

मूलांक 9-  आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भावुकता में आकर निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। बदलाव के अवसर भी सामने आएंगे। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *