Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 20 December 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 20 दिसंबर का दिन…

साल 2023 में मकर संक्रांति कब है? जानें इस साल 14 या 15 जनवरी कब मनेगा त्योहार

मूलांक 1-  आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। एकाग्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 2- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह होगा लाभ या नुकसान, पढ़ें भविष्यफल, शुभ रंग व अंक

मूलांक 3- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। एकाग्रता के साथ कार्य करते रहें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 5- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 6- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

12 जनवरी से इन राशि वालों की सूर्य के समान चमकेगी किस्मत, जगेगा सोया भाग्य

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 8- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संयम से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। हानि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ेंगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *