Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 24 November 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 24 नवंबर का दिन…

देवगुरु बृहस्पति कल होंगे मार्गी, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। अटके हुए कार्य बन सकेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। एकाग्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2-  आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 वास्तु के अनुसार, ऑफिस में रखें इनमें से कोई एक चीज, सुख-समृद्धि के साथ आएगी खुशहाली

मूलांक 3-  आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों का सहयोग कम ही मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4-  आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संयम से कार्य करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 6- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

नए साल में इन 3 राशियों पर शनिदेव की रहेगी असीम कृपा, मिलेंगे शुभ समाचार

मूलांक 7- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 9- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों से अनबन हो सकती है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। बहस की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *