Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 27 August 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 27 अगस्त का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। रचनात्मकता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में पहले से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान प्राप्त होगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

इसे भी पढ़ें:  इन 3 राशियों पर गणपति बप्पा की रहती है हमेशा विशेष कृपा, मिलती है रिद्धि-सिद्धि

मूलांक 3- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। बहस की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। एकाग्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।  

मूलांक 5- आज आपका दिन खुननुमा रहेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

इसे भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी के दिन से इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मां लक्ष्मी का मिलेगा साथ

मूलांक 6- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता  है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।  

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। साथियों से अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। 

मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 6 जनवरी 2023 तक का समय इन 4 राशियों के लिए अति उत्तम, मिल सकती है कोई बड़ी उपलब्धि

मूलांक 9- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संयम से कार्य करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। हानि हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *