Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 30 November 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 30 नवंबर का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

शनि के नक्षत्र में तीन बड़े ग्रहों की युति, जानें किन-किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल

मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों से अनबन हो सकती है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। बहस की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3-  आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 4-  आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। हानि हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

3 दिसंबर को बुध राशि परिवर्तन, गोचर काल के 23 दिन इन राशियों के लिए रहेंगे शानदार

मूलांक 6- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 7- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सूर्य करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की किस्मत का चमकेगा तेज

मूलांक 9- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *