Hindustan Hindi News

[ad_1]

हाथ में बहुत से लोगों के क्रॉस का निशान मिलता है। हस्तरेखा में क्रॉस का निशान कुछ जगह अच्छा माना गया है जबकि अधिकांश पर्वत पर इसके शुभ परिणाम नहीं मिलते। गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बहुत ही खास होता है। हाथ में यह केवल अकेला ऐसा पर्वत है जहां क्रॉस के निशान के शुभ परिणाम मिलते हैं। बाकी जगह क्रॉस का निशान व्यक्ति को अशुभ परिणाम देता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो वह हर तरह का सुख पाता है। ऐसे जातक को शिक्षित और धनी कुल से जीवनसाथी मिलता है। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी सुखी रहता है। 

कुंडली में है कालसर्प दोष तो नाग पंचमी पर यह जरुर करिए

यदि बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो इस तरह के जातकों से हमेशा दूर रहना चाहिए। बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति को धोखेबाज़ और झूठा बनाता है। यदि किसी जातक का केतु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो जातक की शिक्षा किसी परिवारिक समस्या के चलते पूरी नहीं हो पाती या फिर इस तरह के जातक बचपन में बहुत अधिक बीमार रहते हैं। यदि व्यक्ति के शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो जातक को लड़ाई में चोट लगती है। इस स्थिति में उसकी अकाल मृत्यु  तक हो सकती है। यदि क्रॉस का निशान सूर्य पर्वत पर हो तो व्यक्ति के सम्मान को अत्यधिक ठेस पहुंचती और इन्हें समाज में बदनामी उठानी पड़ती है। ऐसे लोगों को कारोबार में घाटा होता है। मंगल पर्वत पर क्रॉस का चिह्न होने से जातक विवाद एवं लड़ाई में फंसा रहता है। ऐसे लोगों को जेल भी जाना पड़ता है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *