Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

आज रविवार को माघ पूर्णिमा का स्नान होगा। हजारों श्रद्धालुओं इस दिन गंगा डुबकी लगाएंगे। स्नान की पूर्व संध्या में हजारों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। सनातन धर्म में पूर्णिमा का अलग महत्व है। इस दिन चांद अपनी पूर्ण अवस्था में होता है। यह मान्यता है कि लोगों की हर कामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस दिन पूजा और व्रत का शुरू से ही महत्व रहा है। भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन देवी-देवता धरती पर आते हैं। ऐसे में इस दिन पूजा-पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। हर माह की पूर्णिमा का अपना अलग-अलग महत्व होता है। ऐसे में इस माह माघ में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा या माघ पूर्णिमा कहा जाता है।

Aaj Ka Rashifal : माघी पूर्णिमा पर मेष, वृष मिथुन वाले मनाएंगे जश्न, हर काम में मिलेगी सफलता, धन- संपदा में होगी वृद्धि

इस दिन स्नान-दान आदि का खास महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन चन्द्रदेव अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होकर पृथ्वी पर अमृत की वर्षा करते हैं। इसी दिन महान संत गुरु रविदास का जन्म हुआ था। होली से एक महीने पूर्व इस पूर्णिमा पर ही होली का डांडा लगाया जाता है इसलिए इसे होलिका डांडा रोपणी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *