Hindustan Hindi News

[ad_1]

ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें आने वाले 21 दिन किन राशियों के लिए शुभ नहीं कहे जा सकते हैं…

मूलांक 6- 

  • इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें।
  • नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
  • आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें।
  • लेनदेन में सावधानी बरतें।
  • विवाद की स्थितियां बन सकती हैं।
  • पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • शत्रुओं से सावधान रहें।

अंकराशि : साल 2022 में इन तारीखों में जन्मे लोग मनाएंगे जश्न, सुखद रहेगा आने वाला साल

मूलांक 7-

  • इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा।
  • इस माह नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें।
  • बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
  • विवादों की स्थिति से दूर रहें।
  • वाणी में मधुरता का प्रवाह बनाए रखें।
  • मौसम के बदलाव से परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
  • वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
  • किसी भी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।

कल से बदलने वाला है इन 5 राशियों का भाग्य, बुध देव की बरसेगी कृपा, देखें क्या आपकी राशि भी है शामिल

मूलांक 8- 

  • इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें।
  • माह के आरंभ में स्थितियां आपके अनुकूल कम ही रहेंगी।
  • भाग्य का साथ कम ही मिलेगा।
  • साथियों से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
  • व्यय की भी अधिकता रहेगी।
  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं।
  • मानसिक रूप से खिन्न हो सकते हैं।
  • स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।
  • वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *