आने वाले 358 दिनों तक इन राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, 31 दिसंबर 2022 तक रहें सावधान

[ad_1]

ज्योतिष में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। शनि इस साल यानी 2022 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं, जिस वजह से शनि के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2022 में शनि दो बार राशि परिवर्तन करेंगे जिस वजह से साल 2022 में शनि के प्रभाव में कुल 8 राशियां आ जाएंगी।

6 मार्च तक इन राशियों पर कृपा करेंगे बुध देव, आने वाले 58 दिन वरदान के समान

शनि के राशि परिवर्तन करने पर किसी राशि से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाता है तो किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है। 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन करते ही धनु राशि से शनि की साढ़ेसाती और तुला, मिथुन राशि से शनि की ढैय्या हट जाएगी, लेकिन 2022 जुलाई में शनि एक बार फिर राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे इन राशियों पर फिर से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी। 12 जुलाई 2022 को शनिदेव वक्री चाल चलते हुए एक बार फिर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मकर संक्रांति तक ये राशि वाले रहेंगे दुख- दर्द से दूर, सूर्य देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

साल 2022 में इन 8 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर-

  • 29 अप्रैल, 2022 को शनि के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। शनि के प्रभाव में धनु, तुला, मिथुन, मकर और कुंभ राशि पहले से हैं। मीन, कर्क और वृश्चिक राशि के भी शनि के प्रभाव में आने से कुल 8 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *