[ad_1]
ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें 27 दिसंबर तक का समय किन लोगों के लिए शुभ रहने वाला है…
मूलांक 3-
- आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
- इसके इतर अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत करें, लाभ होगा।
- लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं।
- कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी।
- कला के प्रति रुझान बढ़ेगा।
- व्यापार के लिए समय अच्छा है।
- ऑफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
- आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है।
- आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
27 दिसंबर तक इन राशि वालों की रहेगी मौज, खूब मनाएंगे जश्न, जमकर होगी धन- वर्षा
मूलांक 8-
- कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण रहेगा, रुका हुआ पैसा मिलेगा।
- वाद-विवाद, किसी प्रकार की बहस से बचें।
- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- पुराने रोग खत्म होंगे।
- आर्थिक तंगी से विचलित होने सें बचें।
- आमदनी सामान्य रहेगी।
- परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है।
- छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।
बुध राशि परिवर्तन 2022: नए साल में बुध कब और किस राशि में करेंगे गोचर, जानिए प्रभाव
मूलांक 9-
- आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
- खर्च में कमी करना जरूरी है।
- इस सप्ताह आप निराशावादी मानसिकता को काबू में लाने का प्रयास करें।
- आधी-अधूरी जानकारी को अपडेट कर लें।
- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- व्यापार में नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें।
- यह सप्ताह कारोबार के लिहाज से अच्छा है लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है।
- किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!