4 जनवरी को इन राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का हाल

[ad_1]

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह की वक्री व मार्गी अवस्था का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष में वक्री का अर्थ ग्रह की उल्टी चाल व मार्गी से ग्रह की सीधी चाल से है। वर्तमान में शुक्र धनु राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। शुक्र देव 29 जनवरी को मार्गी होने वाले हैं। 

शुक्र को सुख, धन, रोमांस और विलासिता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के मार्गी होने से इन सब चीजों में वृद्धि हो सकती है। शुक्र ग्रह तुला व वृषभ राशि के स्वामी हैं। कन्या राशि में शुक्र को नीच और मीन राशि में उच्च का माना जाता है। जानिए शुक्र के मार्गी होने का किन 4 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

मेष- मेष राशि में शुक्र देव नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की के साथ व्यापारियों को मुनाफा होने के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता हासिल होगी।

लव राशिफल 24 जनवरी: इन 4 राशि वालों को मिलेगा पार्टनर का साथ, इन लोगों के वैवाहिक जीवन में आएगा तनाव

वृश्चिक- शुक्रदेव आपकी जन्मकुंडली के द्वितीय (धन) भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे आपकी धन-संपदा में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। बिजनेस या नौकरी में सफलता मिलेगी। शुक्रदेव की कृपा से व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

मीन- शुक्रदेव आपके दशम (करियर) भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में बदलाव व स्थान परिवर्तन के प्रबल योग बनेंगे। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। शुक्रदेव की कृपा से आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु- शुक्र ग्रह आपके लग्न भाव में मार्गी होंगे। जिससे आपको व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में बदलाव का विचार बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *