Hindustan Hindi News

[ad_1]

व्यक्ति की इच्छा जीवन में बहुत धन कमाने की होती है, लेकिन बहुत ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें लॉटरी में अचानक धनलाभ होता है। लाटरी लगने से ऐसे लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। हस्तरेखा विज्ञान में हाथों में अचानक धन मिलने की रेखाएं होती हैं। 

-जिन लोगों के हाथ में भाग्य रेखा किसी भी पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच रही हो तो उन्हें जीवन में धन मिलता ही मिलता है। जीवन में धन के लिए भाग्य रेखा का शनि पर्वत पर पहुंचना बहुत जरूरी है। भले ही यह रेखा छोटी हो अथवा टूटी हुई, लेकिन होनी अवश्य चाहिए। 

गोवर्धन पूजा पर बन रहा है यह योग, जानिए क्या है समय

-यदि केतु स्थान पर कोई मछली का निशान बना हुआ हो और इस मछली के मुख से भाग्य रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचे तो व्यक्ति को जीवन में कई बार धन मिलता है। ऐसे लोग धर्म क्षेत्र से जुड़े होते हैं। ये लोग अपने मुख से जो भी बोलते हैं वह पूरा होता है। 

-यदि व्यक्ति के हाथ में राहु के पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचे तो अचानक धन मिलता है, लेकिन यह धन सट्टा, रिश्वत और चोरी से मिलता है। 

-यदि शुक्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो व्यक्ति को अपनी ससुराल से धन मिलता है। यह रेखा व्यक्ति को ससुराल की संपत्ति से असीम लाभ दिलाती है।

 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *