Hindustan Hindi News

[ad_1]

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। साथ ही पसंद और नापसंद भी अलग होती है। आज हम आपको ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बेहद इमोशनल माना जाता है। कई बार लोग इनकी भावुकता का फायदा उठा लेते हैं। जानिए इन राशियों के बारे में-

मेष- इस राशि के जातक बेहद इमोशनल माने जाते हैं। ये लोग कौन-सी छोटी बात को दिल पर ले लेंगे, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ये लोग दूसरों के दुख में भी परेशान हो जाते हैं। ये हर काम को पूरे दिल और ईमानदारी से करना चाहते हैं। कहते हैं कि अगर एक बार ये लोग रोना शुरू कर दें, तो इन्हें रोकना मुश्किल होता है।

33 दिनों के लिए अस्त हो रहे शनि देव, इन 5 राशि वालों को रहना होगा सतर्क

कर्क- कर्क राशि के जातक बेहद इमोशनल माने जाते हैं। लोग इनकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इस राशि के लोगों का स्वभाव नारियल की तरह होता है। जो बाहर से सख्त और अंदर के बिल्कुल नरम होता है। कहते हैं कि अगर इन्हें किसी की बात बुरी लग जाती है तो ये एकदम सब खत्म करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

कन्या- कन्या राशि वालों को बेहद इमोशनल माना जाता है। कहते हैं कि ये लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगा लेते हैं। कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो इनका स्वभाव इमोशनल बनाते हैं।

31 जनवरी तक इन 4 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, देखें क्या शामिल है आपकी राशि

मीन– मीन राशि के जातकों को हद से ज्यादा भावुक माना जाता है। ये लोग एक बार रिश्ता बना लेते हैं, तो उसे निभाने की कोशिश करते हैं। ये सामने वाले से ज्यादा उम्मीद रखते हैं। मीन राशि पर गुरु का आधिपत्य है। जिसके कारण इनका स्वभाव इमोशनल माना जाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *