Hindustan Hindi News

[ad_1]

14 अप्रैल को सूर्य देव ने राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। इन राशि वालों के लिए 14 मई तक का समय बेहद शुभ रहने वाला है। ज्योतिष में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं…

मेष राशि- 

  • इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
  • मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
  • वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • लेन-देन से लाभ होगा।

Surya grahan 2022: मेष राशि में लगने जा रहा है पहला सूर्य ग्रहण, ये चार राशियां रहेगी फायदे में

संबंधित खबरें

कर्क राशि- 

  • रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
  • यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।
  • आय में वृद्धि हो सकती है।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

सिंह राशि- 

  • नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
  • आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
  • इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।
  • स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Hanuman Janmotsav 2022 : हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये आसान उपाय

मीन राशि- 

  • शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
  • नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
  • व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *