Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हाथ में सूर्य रेखा सबसे महत्वपूर्ण और विशिष्ट मानी गई है। यदि हाथ में सूर्य रेखा है तो माना जाता है कि व्यक्ति का जीवन अच्छा होगा। माना जाता है कि 40-50 फीसदी लोगों के हाथों में सूर्य रेखा मिलती है। यदि हाथ में स्पष्ट सूर्य रेखा है तो व्यक्ति जीवन में उच्च पद को प्राप्त करेगा। यदि सूर्य रेखा मणिबंध से निकले तो यह बहुत ही शुभ है। ऐसे लोगों के जीवन में धन और वैभव की कमी नहीं होती। बाहरी मंगल से कोई रेखा सूर्य रेखा तक पहुंच तो व्यक्ति बहुत ही मेहनती होते हैं। ऐसे लोग अपने क्षेत्र में विशिष्ट पदक को हासिल करते हैं। चंद्र पर्वत से निकलने वाली सूर्य रेखा व्यक्ति को साहित्यकार बनाता है। ऐसे लोग लेखन और कला के जरिए मान-सम्मान और पैसा कमाते हैं। शुक्र पर्वत से निकलने वाली सूर्य रेखा जीवनसाथी के जरिए भाग्योदय कराता है। ऐसे लोग कला के जरिए नाम कमाते हैं।

नौकरी नहीं खुद का बिजनेस करते हैं ऐसे लोग

बुध पर्वत से निकलने वाली सूर्य रेखा व्यक्ति को वैज्ञानिक बनाती है। यदि वैज्ञानिक नहीं हैं तो ऐसे लोग बड़े बिजनेसमैन होते हैं। इन लोगों में बात करने की कला होती है। इस तरह के लोग कन्सल्टेंसी के काम में भी सफलता मिलती है। गुरु पर्वत से निकलने वाली सूर्य रेखा बहुत ही दुर्लभ मानी गई है। यह रेखा संतों के हाथ में होती है। यदि शनि पर्वत से निकलने वाली सूर्य रेखा व्यक्ति को न्यायविद बनाती है। यह रेखा भी हाथ में बहुत कम मिलती है। यदि हाथ में दो सूर्य रेखा हैं तो बहुत ही शुभ है। यदि हाथ में तीन सूर्य रेखाएं हैं तो व्यक्ति को जीवन में एकाएक प्रसिद्धि दिलाती है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *