[ad_1]
यदि चंद्र पर्वत से शुरू होकर कोई रेखा अनामिका तक पहुंचे तो इस तरह की सूर्य रेखा व्यक्ति के प्रति सतर्क रहने का संकेत देती है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार ऐसे लोगों का जीवन अनेक घटनाओं से भरा हुआ और संदेहपूर्ण होता है। इस तरह के लोगों के जीवन में निरंतर बदलाव होते रहते हैं। यदि कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर भाग्य रेखा के समानान्तर जाए तो भविष्य सुखमय होता है। ऐसे लोगों के जीवन में यदि प्रेम की बाधा उत्पन्न ना हो और मस्तिष्क रेखा भी शुभ फल देने वाली हो तो ऐसे व्यक्ति बहुत ही तेजस्वी और खुशमिजाज होते हैं।
बंदर और कौवा दिखे तो यह काम जरुर करिएगा
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि सूर्यरेखा चन्द्रक्षेत्र से आरंभ हो तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य दूसरों के सहारे चमकता है। इस तरह के लोगों को रिश्तेदार और मित्र अत्यधिक मदद करते हैं। इसके जरिए इन लोगों की किस्मत पलट जाती है। हालांकि इस स्थिति में व्यक्ति कभी अपने विचारों पर स्थिर नहीं रह पाता है। एकाएक वह अपने पूर्व में तय किए विचारों को बदल देता है। इस तरह के लोगों की प्रसिद्धि पाने की इच्छा तो होती है, लेकिन संकल्प पर दृढ़ न रहने के कारण अपने प्रयत्नों अधिक सफल नहीं होता।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
संबंधित खबरें
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!