Hindustan Hindi News

[ad_1]

How to Please Shani Dev on Saturday: आषाढ़ मास का पहला शनिवार 18 जून 2022 को है। आषाढ़ मास का पहला शनिवार कई राशि वालों के लिए शुभ संयोग लेकर आ रहा है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शनिदेव को न्यायदेवता माना गया है। शनिदेव हर जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शुभ व बुरे काम करने वालों को शनिदेव दंडित करते हैं।

शनिवार का दिन इन राशियों के लिए शुभ-

वर्तमान में कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। मीन, मकर व कुंभ राशि वाले शनि साढ़ेसाती से पीड़ित हैं। शनिदोष से पीड़ित राशि वालों को आर्थिक, शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनिदोष के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार का दिन खास होता है। शनिवार का दिन शनिदेव को अतिप्रिय है। ऐसे में शनिवार के दिन शनि पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, प्रति दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि शनि साढ़ेसाती के दौरान जो व्यक्ति पक्षियों की सेवा करना है, उस पर शनि का दुष्प्रभाव कम होता है। कहते हैं कि शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के दौरान असहाय लोगों की मदद करने से भी लाभ मिलता है। शनिवार के दिन एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का डालकर उसमें अपनी परछाई देखें और किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें या शनि मंदिर में कटोरी सहित तेल रखकर आएं।

संबंधित खबरें

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *