कर्क वार्षिक राशिफल 2022: अप्रैल के बाद आपकी आय में हो सकती है वृद्धि, जानिए किस महीने आएंगी मुश्किलें

[ad_1]

वर्ष के प्रारम्भ में मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। 15 जनवरी से धैर्यशीलता में कमी आएगी। संयत रहें। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 17 जनवरी से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 27 फरवरी से स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में आय की स्थिति में भी सुधार हो सकता है। 12 अप्रैल से राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, परंतु रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

13 अप्रैल से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। 29 अप्रैल के उपरांत शैक्षिक कार्यों या बौद्धिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में यात्राएं अधिक रहेंगी। शनि की ढैया के कारण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

जनवरी में इन 4 राशि वालों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना, इस एक राशि के जातक रहें सतर्क

उपाय-
●शनिवार को सरसों तेल में मुंह देखकर उसमें सात गुलगुले मीठे बनवा कर सूर्यास्त के बाद कुत्तों को खिलाएं। इस तेल को अलग बर्तन में रखें। शनि की ढैया रहने तक इसी तेल में गुलगुले बनाकर कुत्तों को खिलाते रहें।

●हर सोमवार जल और दूध से शिवजी का अभिषेक करें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *