Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार कलाई से चन्द्र पर्वत पर जाने वाली रेखायें विदेश यात्राओं का संकेत देती हैं। अगर हमारी हथेली में मछली का चिन्ह है तो तय मानिए कि आपको विदेश से धन मिलेगा। चन्द्र पर्वत पर मत्स्य का चिन्ह विदेश से आय का संकेत देता है। जीवन रेखा से निकल कर चन्द्र पर्वत की ओर जाने वाली रेखा हो तो व्यक्ति विदेश में व्यापार या नौकरी करता है, लेकिन अंततः अपने देश लौट आता है। 

भाग्यशाली होने के ये पांच संकेत आपके हाथ में हैं क्या

चंद्रमा से मन की स्थिति का भी आकलन किया जाता है। यदि हमारी हथेली में चन्द्रमा की स्थिति अच्छी नहीं है तो व्यक्ति विचलित रहता है। मन में उथल-पुथल लगी रहती है। जिन लोगों का चंद्रमा खराब रहता है वे कोई भी कार्य टिककर नहीं कर सकते और जल्दी ऊब जाते हैं। यदि हथेली में चन्द्र पर्वत विकसित है और अन्य रेखाएं शुभ हैं तो व्यक्ति की विदेश जाने की इच्छा पूर्ण होती है। दोष युक्त चन्द्र पर्वत एवं रेखाएं इच्छा पूर्ति में बाधक होती हैं। चन्द्र पर्वत पर छोटी-छोटी रेखाएं छोटी और कम लम्बी यात्रायें बताती हैं। यह यात्राएं देश-विदेश दोनों में हो सकती है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।)

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *