Hindustan Hindi News

[ad_1]

Weekly Horoscope Saptahik Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेंष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। कारोबारी यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परंतु परिवार से दूर रहना भी पड़ सकता है।

मिथुन राशि- कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों हेतु विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

11 जुलाई को इन 4 राशियों की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, खूब होगा धन- लाभ

सिंह राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान मिल सकता है। धन-प्राप्ति भी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- किसी संपत्ति से आय के स्रोत बन सकते हैं। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। मां का सान्निध्य मिलेगा।

तुला राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

वृश्चिक राशि- कारोबार में विस्तार के लिए भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। पिता से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर भी जा सकते हैं।

धनु राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्य क्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। कुटुंब में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

Lucky Numbers of 11 July : इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए शुभ रहेगा 11 जुलाई का दिन, खूब होगा लाभ

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं।

कुंभ राशि- शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र बढ़ सकता है। कारोबार में कठिनाई आ सकती है, परंतु लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे।

मीन राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी पैतृक संपत्ति से धन-प्राप्ति हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *