Hindustan Hindi News

[ad_1]

जीवन में धन की स्थिति कैसी रहेगी, हस्तरेखा में इसका अनुमान लगाया जा सकता है। हाथ से धन का पता लगाने के लिए सबसे पहले हथेली का मध्य भाग महत्वपूर्ण है। यदि बीच में ज्यादा बडा गड्ढा है तो ऐसे लोगों के जीवन में धन का आगमन बेहद कम होता है। इन लोगों के जीवन में आय से अधिक खर्च होते हैं। हथेली का बीच का भाग सामान्य स्थिति में है तो यह सबसे अच्छा है। ऐसे लोगों के जीवन में अच्छा खासा धन प्राप्त होता है। इस क्षेत्र की उभरी हुई स्थिति भी धन को संग्रह नहीं होने देती। ऐसे लोगों के पास आय से ज्यादा खर्च होते हैं। 

हाथ में हो यह निशान तो फिर चिंता मत कीजिए

यदि हाथ में केवल तीन रेखाएं हैं तो इन लोगों के जीवन में आय के सीमित स्रोत होते हैं। यदि भाग्य रेखा टूटी-फूटी हुई है अथवा यह शनि पर्वत पर पहुंचने के बजाय केवल हृदय रेखा तक ही पहुंचे तो ऐसे लोगों के जीवन में भी आय के सीमित साधन होते हैं। हाथ में ऊर्ध्वगामी रेखाएं धन के आगमन का संकेत देती है। यदि व्यक्ति की हथेली पतली नजर आए, उंगलियों के बीच में अधिक रिक्त स्थान हो तो ऐसे लोगों के हाथों में भी धन नहीं टिकता।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *