Hindustan Hindi News

[ad_1]

हस्तरेखा विज्ञान में केतु को महत्वपूर्ण पर्वत माना गया है। केतु पर्वत से व्यक्ति के जीवन को लेकर सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि व्यक्ति के हाथ में केतु पर्वत पूरी तरह से विकसित है और साथ में भाग्य रेखा भी स्पष्ट है तो वह अपने जीवन में सभी तरह के सुखों का भोग करता है। ऐसा व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मान-सम्मान भी पाता है। अभाव इस तरह के लोगों की तरक्की में आड़े नहीं आते। गरीब घर में जन्म लेने के बावजूद इस तरह के लोग जीवन में अत्यधिक ऊंचाइयों को पाने में सफल होते हैं। 

लोकप्रिय होना चाहते हैं तो अपनाएं यह उपाय

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हाथ में केतु पर्वत मणिबंध के ऊपर और शुक्र एवं चंद्र पर्वत के बीच में स्थित होता है। जिन लोगों के हाथ में केतु पर्वत अच्छी तरह से विकसित होता है वे अपने जीवन में सुविधा संपन्न और धनवान होते हैं। भौतिक उन्नति के मामले में ऐसे जातक बहुत ही उच्चकोटि के होते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार व्यक्ति के जीवन में केतु का प्रभाव पांच से 20 वर्ष तक रहता है। यदि केतु पर्वत दबा हुआ और बेहद कमजोर स्थिति में है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत कम तरक्की कर पाता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन का अधिकांश समय गरीबी में जीवन यापित करता है। केतु पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति के बचपन में अत्यधिक बीमार रहने और इसकी वजह से पढ़ाई बाधित होने की निशानी है। 
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *