Hindustan Hindi News

[ad_1]

December Horoscope 2022: साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है। दिसंबर महीना कई राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में लाभ के योग लेकर आया है तो कुछ राशियों के लिए यह चुनौतीपूर्ण भी रहेगा। साल के आखिरी महीने में 5 दिसंबर 2022 को शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे। इस महीने 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। तो बुध और शुक्र का गोचर भी सभी राशियों को प्रभावित करेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, इस महीने 29 दिसंबर तक शुक्र और बुध मिलकर अशुभ योग बना रहे हैं। दों ग्रहों का अशुभ योग मुख्य रूप से चार राशियों वृष, कर्क, तुला और मकर पर देखने को मिलेगा। 29 दिसंबर तक इन राशियों के जातकों को आर्थिक समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं बाकी राशियों शुभ व अशुभ असर-


मेष राशि: मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।  बातचीत में संतुलन बनाए रखें। तीन दिसंबर से कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। पांच दिसंबर से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। 

वृष राशि : मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें।  क्रोध के अतिरेक से बचें। तीन दिसंबर से संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। पांच दिसंबर से मन में और परेशानी बढ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 16 दिसंबर से माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन सहन कष्टमय रहेगा।

मिथुन राशि: तीन दिसंबर से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।  कारोबार में वृद्धि होगी। पांच दिसंबर से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, परंतु 16 दिसंबर से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संयत रहें। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक या कारोबारी कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: मास के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। संयत रहें।  क्रोध के अतिरेक से बचें। तीन दिसंबर से कारोबार में परेशानी आ सकती हैं। सचेत रहें। पांच दिसंबर से माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। आय में कमी हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

सिंह राशि: मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।  तीन दिसंबर से कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। तीन दिसंबर के बाद वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 16 दिसंबर से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें।

कन्या राशि: तीन दिसंबर से कारोबार में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा।  तीन दिसंबर के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में भी वृद्धि होगी। परंतु पांच दिसंबर के बाद से माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में भी भागदौड़ अधिक रहेगी। 

तुला राशि: मास के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।  बातचीत में संयत रहें। तीन दिसंबर के बाद कारोबार में सुधार होगा। 16 दिसंबर से कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परंतु मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परंतु नकारात्मक विचारों से बचें।  तीन दिसंबर से वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार से लाभ में वृद्धि होगी। पांच दिसंबर के बाद जीवनसाथी के परिवार को किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। वाहन के रखरखाव तथा वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परंतु संयत रहें।  क्रोध के अतिरेक से बचें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तीन दिसंबर से परिवार में शांति रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। पांच दिसंबर से स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। 16 दिसंबर के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

मकर राशि: मास के प्रारंभ में वाणी में सौम्यता रहेगी। परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी।  तीन दिसंबर के बाद कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सचेत रहें। पांच दिसंबर से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। 16 दिसंबर से खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कुंभ राशि: मास के प्रारंभ में मन शांत रहेगा, परंतु फिर भी आत्मसंयत रहें। तीन दिसंबर के बाद संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।  कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पांच दिसंबर के बाद माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। 16 दिसंबर से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संयत रहें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि: मास के प्रारंभ में परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परंतु संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  तीन दिसंबर के बाद माता का सानिध्य मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। पांच दिसंबर के बाद वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। 16 दिसंबर से रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। 

Disclaimer : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *