Hindustan Hindi News

[ad_1]

हाथ में कुछ ऐसे चिह्न होते हैं जो बेहद ही खास होते हैं और बहुत कम लोगों में पाए जाते हैं। ऐसे चिह्न व्यक्ति को पूरी दुनिया में विशेष पहचान दिलाने वाले होते हैं। इनमें पहला चिह्न है हथेली का आकार। यदि हथेली वर्गाकार हो और वह गद्देदार हो तो यह शुभ है। इसके साथ ही यदि व्यक्ति के हाथ में लंबी सूर्य रेखा है तो यह राजनीति में विशेष पहचान दिलाती है। ऐसी रेखा कुछ विशिष्ठ लोगों के हाथों में मिलती है। यह रेखा मणिबंध या शुक्र पर्वत से सूर्य पर्वत तक पहुंचती है। दूसरी महत्वपूर्ण रेखा है भाग्य रेखा और स्वास्थ्य रेखा। यदि हाथ में चंद्र पर्वत से निकलकर शनि पर्वत पर स्पष्ट भाग्य रेखा पहुंच रही हो तो यह भी बहुत शुभ लक्षण है। जीवन रेखा से निकलकर बुध पर्वत की ओर जाती स्वास्थ्य रेखा व्यापार और स्वास्थ्य का प्रतीक होती है। भाग्य रेखा के सहयोग से मिलकर बनने वाला त्रिभुज भी अच्छा माना गया है। ऐसे लोग चर्चित व्यापारी होते हैं। 

Numerology : इन तारीखों में जन्मे लोग 26 जून को मनाएंगे जश्न, नौकरी- व्यापार में करेंगे तरक्की

यदि व्यक्ति की कनिष्ठा उंगली अनामिका उंगली के लगभग बराबर तक पहुंच जाए तो ये पैसे से पैसे को कमाने में माहिर होते हैं। जिन लोगों के हाथों में चारों उंगली एक सीध में दिखाई दें तो यह भी हस्तरेखा विज्ञान में शुभ माना गया है। हथेली में सभी पर्वत उभरे हुए होना भी बेहद शुभ लक्षण है। विशेष रूप से गुरु, शनि और सूर्य पर्वत। यदि व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा दो भाग में बंट जाए तो यह भी शुभ है। इसमें से एक शाखा मंगल और दूसरी चंद पर्वत की ओर जाती है। इस तरह के लोग कल्पनाशील होने के साथ ही कर्म प्रधान होते हैं। 

 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *